Pratahkal  - Udaipur - The city became majestic due to the 201 feet tricolor journey

उदयपुर : शिव दल की और से प्रताप जयंती (Pratap Jayanti) की पूर्व संध्या पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा के समापन के बाद जगदीश मन्दिर को 5000 दीयो से जगमगाया गया। शिव दल प्रमुख मनीष मेहता ने बताया कि लगातार 22 वे वर्ष शिव दल की ओर से प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षण 201 फिट का तिरंगा (201 fit tricolor) रहा। हजारों शिव दल कार्यकर्ता बेंड बाजो पर देशभक्ति तरानों पर झूमते चले। शोभायात्रा में सुसज्जित चार पहिया वाहनों पर प्रताप, भीलू राणा झाला मान, हाड़ी रानी, पद्मनी, स्वामिभक्त चेतक, भारत माता जैसी देशभक्ति झांकिया थीं। शोभायात्रा में 201 मोटरसाइकिल पर शिव दल कार्यकर्ता भगवा ध्वज लिए चले। शोभायात्रा शाम साढ़े 5 बजे रामपुरा (Rampura) से रवाना हुई। जगदीश चोक पर पहुँचकर 5000 दीप जलाए। मन्दिर प्रांगण में महाराणा प्रताप की विशाल रंगोली बनाई गई व महाआरती हुई ।

Editorial

Editorial

Next Story