विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
उदयपुर : भटनागर सभा सामुदायिक केंद्र (Bhatnagar Sabha Community Center) सेक्टर 14 पर भटनागर सभा उदयपुर (Udaipur) कार्यकारिणी के तत्वावधान में विभिन्न शैक्षणिक तथा अन्य प्रतियोगिताओं (Competitions) का आयोजन किया गया। निबंध लेखन, सामान्य ज्ञान, चित्र कला, कविता पाठ, रंगोली, मेहंदी का आयोजन किया गया। समाजगण ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सभी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। भटनागर सभा अध्यक्ष प्रकाश साचोरा एवम महामंत्री कमल मोलावत ने आभार व्यक्त किया ।
Next Story