✕
खेलगांव के सामने बस्ती में बांटी चरण पादुकाएं
By EditorialPublished on
टीम सृजन की ओर से सामाजिक सरोकारों (Social concerns) के क्रम में चरण पादुका वितिरित करने के अभियान का तीसरा हफ्ता भी सफल रहा। इस बार खेल गांव (Khelgaon) के सामने की बस्ती में स्वंसेवक निस्वार्थ भाव से जुटे । बच्चों के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों को भी चरण पादुकाएं वितरित की गईं।

x

उदयपुर : टीम सृजन की ओर से सामाजिक सरोकारों (Social concerns) के क्रम में चरण पादुका वितिरित करने के अभियान का तीसरा हफ्ता भी सफल रहा। इस बार खेल गांव (Khelgaon) के सामने की बस्ती में स्वंसेवक निस्वार्थ भाव से जुटे । बच्चों के साथ-साथ बड़े बुजुर्गों को भी चरण पादुकाएं वितरित की गईं। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को खिचड़ी के पैकेट बांटे गए। बच्चों और बड़ों से बाचतीत कर उनके बारे में जानकारी प्राप्त की गई व शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में रिद्धि जैन, लक्षी, यश नागर अरविंद, सुदर्शन, रोहन जोशी, नाज़िया, वंशिका, भव्यता यादव, चेतन एवं टीम सृजन के अन्य सदस्य मौजूद थे। डॉ. विष्णु जोशी ने बताया कि टीम का यही उद्देश्य है कि उदयपुर (Udaipur) संभाग में जितना हो सके उतने जरूरतमंद लोगों तक चरण पादुका वितरित की जाएं। ताकी किसी के भी गर्मी से पैर ना जलें ।

Editorial
Next Story
Related News
X
