Pratahkal - Main News - ID is not required to exchange 2000 note.
नई दिल्ली : स्टेट बैंक (State bank) ने रविवार को 2000 का नोट बदलने के लिए गाइडलाइन (Guideline) जारी की है। भारत (India) के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी (ID) की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे।
स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया है, क्योंकि सोशल मीडिया (Social media) पर नोट बदलने को लेकर अलग- अलग जानकारियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी कोई आईडी जरूरी होगी और फॉर्म भी भरना होगा।
इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 19 मई को 2000 रूपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। आरबीआई
(RBI)
ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है। बैंक ने यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा।
बैंक खाते में जमा करने के लिए नियम
आरबीआई (RBI) ने लोगों को रोज 20000 रूपये की लिमिट नोट एक्सचेंज (Note exchange) यानी बदलने के लिए दी है। खाते में जमा करने के लिए कोई तय सीमा नहीं है। आप जितना चाहे उतना अपने खाते में जमा कर सकते हैं, लेकिन बैंकिंग नियमों के तहत । यानी आपको बैंक खाते में कैश जमा करने के लिए आरबीआई ने बनाए नियम को फॉलो करना होगा।
एक दिन में कितना कैश जमा कर सकते हैं?
आरबीआई की गाइडलाइंस (Guidelines) के मुताबिक हर दिन नोट बदलवाने की ये लिमिट 20000 रूपये की है, लेकिन अगर आप नोट बैंक अकाउंट में जमा कराते हैं, तो इस पर ये लिमिट लागू नहीं होती है। आरबीआई ने खाते में पैसा जमा करने को लेकर कोई लिमिट तय नहीं की है। यहां से समझना जरूरी है कि आरबीआई के नियम के मुताबिक अगर आप भारी मात्रा में कैश अपने बैंक अकाउंट एक साथ जमा कराते हैं, तो आपसे पैसों के सोर्स के बारे में पूछा जा सकता है।
बिना इन दस्तावेजों के नहीं जमा करवा पाएंगे कैशर
आरबीआई के नियम के मुताबिक आप एक दिन में 50000 रूपये और साल में 20 लाख रूपये तक का कैश अपने खाते में जमा करवा सकते हैं। अगर आप इससे अधिक कैश खाते में जमा करते हैं तो आपको अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड देना होगा। बिना इसके आप तय लिमिट से अधिक कैश नहीं निकाल सकेंगे। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक कोई भी व्यक्ति एक दिन में 50 हजार और साल में 20 लाख रूपये से अधिक की जमा या निकासी बिना पैन-आधार कार्ड दिखाए नहीं कर सकता है। इस तय सीमा के बाद आपको अपने खाते में पैसे जमा करने के लिए ये दोनों की दस्तावेज दिखाने पड़ते हैं। जाहिर है कि 2000 रूपये के नोट को भी अपने बैंक खाते में जमा करने पर आपको इस नियम का पालन करना होगा। यानी आप एक दिन में 2000 रूपये के 24 नोट बिना किसी दस्तावेज के आसानी से जमा कर सकते हैं, लेकिन जैसे ही इसकी लिमिट 50000 रूपये या उससे ऊपर गई आपको नोट जमा करने के साथ पैन कार्ड या आधार कार्ड देना होगा।
बिना केवाईसी के होगी दिक्क
2000 रूपये का नोट बिना किसी परेशानी के बैंक खातों में जमा करने के लिए आपको केवाईसी मानकों को पूरा कर लेना चाहिए। अगर आपके बैंक अकाउंट का केवाईसी नहीं है तो आपको परेशानी होगी। आरबीआई की जानकारी के मुताबिक आप 23 मई से लेकर 30 सितंबर + तक अपने नोट बैंक से बदल सकते हैं। यानी आपके पास 4 महीने का वक्त है । अगर आप तय डेडलाइन तक पैसे नहीं जमा करते हैं तो आपको 2000 रूपये के नोटों को K एक्सचेंज कराने के लिए आरबीआई के पास जाना होगा।
Editorial

Editorial

Next Story