Pratahkal - Jodhapur - Hookah bar in the restaurant at the farmhouse, the operator arrested
जोधपुर : पुलिस (Police) ने एयरपोर्ट रोड (Airport Road) पर पाबुपूरा में फार्म हाउस (Farm house) पर रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित हो रहे हुक्का बार में दबिश देकर शनिवार रात संचालक को गिरफ्तार व 12 अन्य को हिरासत में लिया गया। तीस से अधिक हुक्के, पाइप और कैमिकल फ्लैवर जब्त किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि एयरपोर्ट से आगे पाबुपूरा में ऑन द फार्म ओटीएफ नामक रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित होने की सूचना मिली। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश पर प्रशिक्षु आरपीएस मीनाक्षी व प्रशिक्षु उप निरीक्षक लाछो कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने रेस्टोरेंट में दबिश दी, जहां हुक्का बार में हुक्का पीने वालों में हड़कम्प मच गया। करीब तीस से अधिक लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने घेराबंदी कर 12 जनों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में हुक्के के अनेक फ्लैवर, तीस हुक्के व पाइप जब्त किए गए। एयरपोर्ट थानाधिकारी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि धूम्रपान अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बीजेएस निवासी रेस्टोरेंट संचालक /मैनेजर हेमेन्द्रसिंह (28) पुत्र जब्बरसिंह को गिरफ्तार किया।
कैफे की आड़ में हुक्का बार :
उधर, प्रशिक्षु आरपीएस शिवम जोशी के नेतृत्व में देवनगर था पुलिस ने चौहाबो सेक्टर-2 में रास कैफे में दबिश दी, जहां से 6 हुक्के, 8 पाइप, तम्बाकू फ्लैवर के 6 बॉक्स, 39 फिल्टर पाइप जब्त किए। उत्तेसर निवासी हुक्का बार संचालक महेश पुत्र प्रेमाराम जाट को गिरफ्तार किया गया। हुक्का पीते मिले चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story