✕
कालबेलिया समाज ने की दुष्कर्म के आरोपी पिता को फांसी की सजा देने की मांग
By EditorialPublished on
जिले के टीडी थाना क्षेत्र में विगत दिनों 12 वर्ष उम्र की अपनी सगी बेटी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने की घटना का खुलासा होने के बाद कालबेलिया समाज (Kalbelia community) के लोगों ने शनिवार को जिला कलक्ट्री पहुंच आरोपी पिता को फांसी की सजा देने की मांग की। पुलिस पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी (Accused) पिता को गिरफ्तार कर चुकी है।
_202305211537185080.jpg)
x
उदयपुर : जिले के टीडी थाना क्षेत्र में विगत दिनों 12 वर्ष उम्र की अपनी सगी बेटी से दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने की घटना का खुलासा होने के बाद कालबेलिया समाज (Kalbelia community) के लोगों ने शनिवार को जिला कलक्ट्री पहुंच आरोपी पिता को फांसी की सजा देने की मांग की। पुलिस पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर आरोपी (Accused) पिता को गिरफ्तार कर चुकी है।
कालबेलिया समाज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शनिवार को जिला कलक्ट्री पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को फांसी देने की मांग प्रशासन से की। गत दिनों टीडी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के पीहर जाने के बाद पीछे अपनी ही 12वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के साथ ही उसका अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। गत दिनों वह अपने ससुराल आया जहां मोबाइल रख दिया। उक्त मोबाइल बच्चों के हाथ लगा जिन्होंने भीतर वीडियो देखे तो बच्ची के साथ हुई घटना का खुलासा हुआ । इस पर पत्नी ने पुलिस (Police) को पति के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर कालबेलिया के लोग इकट्ठे हुए और कलक्ट्री पहुंचे।
समाज के लोगों का कहना कि आरोपी पति को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में अब बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदार उनकी मां पर आ पड़ी है । समाजजनों ने प्रशासन से आर्थिक स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार को न्यायोचित उचित मदद दिलाने की मांग की ताकि वह बच्चों की मां अपना घर चला सके।

Editorial
Next Story
Related News
X
