✕
रेलयात्रा 6 : अमरीकी ट्रेन के बाथरूमों की गन्दगी व दुर्गन्ध से हैरत
By EditorialPublished on
शाम के 5 बजे रहे थे फिर भी एसा लग रहा था जैसे दोपहर ही हो। ट्रेन वेस्ट वर्जीनिया की वादियों से होकर गुजर रही थी। ट्रेन के साथ साथ ही ओहायो नदी। चल रही थी। यह 1500 कि.मी. लम्बी है जो मिसीसीपी नदी में समाती है। मैं मंत्रमुग्ध हो नदी को निहारे जा रहा था। एक के बाद एक स्टेशन आते रहे मगर नदी का नजारा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था। यह भी खुशी की बात थी कि नदी मेरी वाली सीट की तरफ ही थी।

x

Next Story
Related News
X

