✕
कड़ियां में अंबेश सौभाग्य मदन भवन का उद्घाटन समारोह
By EditorialPublished on
सौभाग्य गुरू दीक्षा स्थल जनसेवा ट्रस्ट कडिया उदयपुर (Udaipur) में अंबेश सौभाग्य मदन भवन का उद्घाटन (Inauguration of Ambesh Saubhagya Madan Bhavan) हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में मेवाड (Mewar) उपप्रवर्तक कोमलमुनि मसा, गुरुदेव रमेशमुनि मसा, नवदीक्षित हर्षितमुनि मसा, उपप्रवर्तनी विजयप्रभा मसा, विध्याश्री मसा, हर्षिताश्री मसा, जयश्री मसा, एषणाश्री मसा, आर्याश्री मसा आदि ठाणा की उपस्थिति रही।

x
मुंबई : सौभाग्य गुरू दीक्षा स्थल जनसेवा ट्रस्ट कडिया उदयपुर (Udaipur) में अंबेश सौभाग्य मदन भवन का उद्घाटन (Inauguration of Ambesh Saubhagya Madan Bhavan) हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में मेवाड (Mewar) उपप्रवर्तक कोमलमुनि मसा, गुरुदेव रमेशमुनि मसा, नवदीक्षित हर्षितमुनि मसा, उपप्रवर्तनी विजयप्रभा मसा, विध्याश्री मसा, हर्षिताश्री मसा, जयश्री मसा, एषणाश्री मसा, आर्याश्री मसा आदि ठाणा की उपस्थिति रही। सभी संतों ने संस्थान द्वारा गुरु सौभाग्य की स्मृति को चिरस्थाई बनाने किए जा रहे प्रयासों के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के पदाधिकारी गुरुदेव के उद्देश्य को जन-जन में पहुंचाने के लिए सफल हो रहे हैं और आज पूरे देश में कड़िया दीक्षा स्थल अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाने में कामयाब रहा है। आचार्य डॉ शिवमुनि (Dr Shivmuni) मसा ने अपने मंगल संदेश में गुरू सौभाग्य की इस पावनधरा के प्रति गुरू भक्ति के लिए सभी को साधुवाद दिया ।
3 दिन तक चले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन विविध धार्मिक आयोजन आयोजित हुए जिसमें कलश यात्रा, एक शाम गुरू अम्बेश सौभाग्य मदन प्रेम के नाम, गायक अनिल सालेचा द्वारा शोभायात्रा में मेवाड़ गुरु परंपरा से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों व गुरूभक्तों ने जयकारों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के अंतिम दिन उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर समारोह अध्यक्ष, स्वागताध्यक्ष, ध्वजारोहण, पत्रिका सौजन्य, विज्ञापन सौजन्य, जय जिनेंद्र, नवकारसी, स्वामी वात्सल्य, कलश, प्रभावना आदि के साथ ही भवन के मुख्य बोलियों भवन निर्माण शिलान्यासकर्ता उद्घाटनकर्ता प्रवचन हॉल प्रथम तल हॉल गुरू सौभाग्य साधना कक्ष मुख्य द्वार द्वितीय द्वार तृतीय द्वार कार्यालय सामायिक वेश परिवर्तन कक्ष स्टेज कमरा गुरू सौभाग्य कक्ष गुरू मदन कक्ष लिफ़्ट आदि के साथ ही तीस कमरों आधार स्तंभ के लाभार्थी परिवारों का सम्मान किया गया। गुरुदेव के सपनों को साकार करने वाले पूर्व अध्यक्ष रुपलाल सांखला एवं महामंत्री एकलिंगलाल लोढ़ा को मरणोंपरांत सेवारत्न शिल्पकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
संस्थान अध्यक्ष हुकमीचंद कोठारी (Institute President Hukmichand Kothari) ने सहयोगियों सहित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निकट भविष्य में इस स्थान को हम विश्वस्तरीय आध्यात्मिक केंद्र बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम के विभिन्न चरणों का संचालन करते हुए महामंत्री ओम प्रकाश मांडोत ने ट्रस्ट की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि मेवाड़ गुरु परंपरा में कड़िया एक अहम स्थान रखता है। गुरुदेव सौभाग्य मुनि ने जिन प्रकल्प को शुरू किया था, उन्हें हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधि स्थल को माइलस्टोन बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई हैं और निकट भविष्य में यह समाधि स्थल गुरुदेव के विचारों के अनुरूप ही निर्मित होगा। कोषाध्यक्ष पवन कोठारी ने संस्थान में चल रही आर्थिक गतिविधियों का उल्लेख किया और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।
3 दिन तक चली विभिन्न गतिविधियों में समाजजनों ने कड़िया सबसे बढ़िया स्लोगन के तहत दीक्षा स्थल की भव्यता को और विशेष स्वरुप प्रदान करने विचार व्यक्त किए l
समारोह में राजस्थान राज्य मंत्री जगदीश राज (Rajasthan State Minister Jagdish Raj) श्रीमाली जैन कान्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष नेमीचन्द चौपड़ा मेवाड संघ संरक्षक भंवरलाल बोहरा चतरलाल लोढा का. प्रमुख शान्तिलाल राठौड़ अध्यक्ष नेमीचंद धाकड निवर्तमान अध्यक्ष किशनलाल परमार महामंत्री महावीर तातेड मेवाड भवन अध्यक्ष दिलीप नाबेडा कोषाध्यक्ष भगवती पोखरणा अम्बागुरु शोध संस्थान अध्यक्ष नरेश लोढा धर्म ज्योति परिषद कंवरलाल सुर्या पावनधाम प्रमुख प्रकाश सिघवी अध्यक्ष मनोहर लोढ़ा महामंत्री दिनेश सिंघवी मंत्री बलवंत हिंगड़ मदन पथिक विहार धाम अध्यक्ष मांगीलाल लोढा महामंत्री लक्ष्मीलाल वडाला मानगुरु सेवा संस्थान अध्यक्ष इन्द्रमल वडाला अम्बेश गुरुकुल अध्यक्ष भेरुलाल लोढा ओंकार सिरोया शंकरलाल डांगी लक्ष्मीलाल विरवाल जैन कान्फ्रेंस महिला अध्यक्ष पुष्पा गोखरू कोषाध्यक्ष सुषमा धाकड राष्ट्रीय वैयावच्च अध्यक्ष रतनचन्द सिंघवी युवाध्यक्ष पदमचन्द आच्छा प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल पोखरणा जैन महामंडल महिला अध्यक्ष राजकुमारी बोहरा मेवाड महिला मण्डल अध्यक्ष कंचन एस सिंघवी महामंत्री कंचन एल सिंघवी कोषाध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंडालिया नवयुवक मंडल अध्यक्ष दीपक परमार महामंत्री विजय कोठारी कोषाध्यक्ष महावीर मादरेचा कन्या मंडल अध्यक्ष प्रीति नाहर महामंत्री जिनल पामेचा कोषाध्यक्ष सुरभि कच्छारा के साथ अंबालाल मेहता भोलीलाल कोठारी शंकरलाल सांखला केशुलाल मेहता प्यारचन्द कोठारी लक्ष्मीलाल सांखला कालुलाल मेहता खुबीलाल रांका मॉगीलाल पामेचा सुगन सिंघवी शांतिलाल मेहता पन्नालाल कोठीफोडा सोहनलाल सियाल चौथमल सांखला सुरेश कोठारी प्रकाश माण्डोत सुन्दरलाल लोढ़ा लक्ष्मीलाल वडाला धनराज कोठारी धुलचन्द रांका दिनेश कोठारी घेवरचन्द कोठारी प्रकाश कागरेचा कमलेश बम्बोरी महेन्द्र रांका पारस बाफना रोशन वडाला भगवतीलाल मादरेचा अम्बालाल सिंघवी लालचन्द बम्बोरी अशोक बोहरा चाँदमल कच्छारा लोकेश धाकड कपिल कोठारी राज कोठारी हीरालाल माण्डोत राकेश पोखरणा अजय कोठारी प्रकाश सेमलानी पंकज हिरण भंवरलाल सांखला अशोक राजावत भरत बम्बोरी अशोक सांखला हस्तीमल देरासरीया कृष्णा तलेसरा गणेशलाल राजावत ललित नाहर धर्मेंद्र नवलखा भंवरलाल सिंघवी लक्ष्मीलाल डांगी भेरुलाल पामेचा मांगीलाल रांका ऊकारलाल बंबोरी सन्दीप श्रीमाली लक्ष्मीलाल मादरेचा बाबूलाल बोहरा जसवंत दलाल सुरेश मादरेचा डालचन्द पोखरणा प्रविण सिंघवी प्रिंस मादरेचा हर्षद मेहता विकास कागरेचा शांतिलाल कोटीफोड़ा रतनलाल मेहता रमेश सियाल बसन्तीलाल कोटिफोडा किशनलाल माण्डोत देवीलाल कोटीफोडा सुरेश लोढा रोशनलाल पगारिया सुंदरलाल पामेचा सुरेश चोरड़िया खुबीलाल पालरेचा मांगीलाल सिसोदिया ललित कोठारी महेन्द्र कोठारी पुनमचन्द लोढा डालचन्द लोढा सुरेश वागरेचा प्रकाश राजावत शान्तिलाल रांका विनोद वदामा सुरेश बाफना विनोद चपलोत ललित जैन पुखराज सोनी ख्यालीलाल सियाल भगवती पामेचा रमेश कागरेचा आदि की उपस्थिति रही।
समारोह सफल बनाने माँगीलाल माण्डोत हिरालाल नावेडीयां प्रकाश मादरेचा अरविंद वडाला निर्मल सिंघवी सुन्दरलाल साँखला हिरालाल चौहान रमेश राजावत सोहनलाल मादरेचा, भोजन व्यवस्था में माँगीलाल पामेचा भेरुलाल मादरेचा सुरेश माण्डोत पप्पू माण्डोत भरत मादरेचा महावीर सिंघवी कन्हैयालाल मेहता नानालाल पामेचा प्रकाश नाहर मदन मादरेचा भंवरलाल मेहता बाबूलाल सिंघवी मुकेश सिंघवी ओमप्रकाश मेहता अंकित मेहता हिम्मत पामेचा देवीलाल मादरेचा महेंद्र मादरेचा योगेश सिंघवी जीतू नाहर मुकेश मेहता कन्हैयालाल कोठारी राजकुमार तातेड़ आदि के साथ मेवाड़ गुरु परंपरा के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी संस्थान महामंत्री ओमप्रकाश माण्डोत एवं मंत्री फूलचन्द नाहर ने दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
