✕
क्वाड देशों की बैठक में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हिरोशिमा (Hiroshima) में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्र.म. नरेंद्र मोदी ने कहा, इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है। क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific) में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह इंडो- पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है।

x

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हिरोशिमा (Hiroshima) में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। इस दौरान प्र.म. नरेंद्र मोदी ने कहा, इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है।
क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific) में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह इंडो- पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है। क्वाड की बैठक के दौरान प्र.म. मोदी ने कहा यह मंच वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति की दिशा में प्रयास करना जारी रखेगा। जापान के हिरोशिमा में क्वाड़ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी। क्वाड की बैठक से पहले क्वाड नेता प्र.म. नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (US President Joe Biden), ऑस्ट्रेलियाई प्र.म. एंथनी अल्बानीज (Australian PM Anthony Albanese) और जापानी प्र. म. फुमियो किशिदा (Japanese Q.M. fumio kishida) ने एक तस्वीर के लिए पोज दिया । हिरोशिमा क्वाड देशों की बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, मैं फिर से करीबी दोस्तों के बीच आकर खुश हूं। एक खुले, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ खड़ा होना । एक ऐसा क्षेत्र जहां संप्रभुता का सम्मान किया जाता है और सभी बड़े और छोटे देश क्षेत्रीय संतुलन से लाभान्वित होते हैं। क्वाड देशों की बैठक के दौरान जापानी प्र. म. फुमियो किशिदा ने कहा हम व्यावहारिक सहयोग में शामिल होने के लिए आसियान, दक्षिण एशिया और प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय देशों की आवाज सुनेंगे। बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कहा कि मुझे लगता है कि लोग अब से 20-30 साल बाद जब क्वाड को देखेंगे तो कहेंगे यह पूरी दुनिया में बदलाव का वाहक है। मेरे विचार में, हमने पिछले दो वर्षों में भारी प्रगति की है।
Next Story
Related News
X

