Pratahkal - Jodhapur - Rural police made a plan to stop crime
जोधपुर : अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा कर निर्माण करने वाले अपराधियों (Criminals) की अब खैर नहीं है। शनिवार को सरदार पटेल पुलिस (Sardar Patel Police) सभागार में हुई बैठक में एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव (SP Dharmendra Singh Yadav) ने अधिकारियों को ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर टारगेट दिया है। जिला स्तरीय बैठक में यादव ने कहा इस तरह के अपराधियों के अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अवैध हथियार और नशे की तस्कर को रोकने के लिए आसूचना तंत्र मजबूत करने को लेकर भी प्लानिंग की गई। युवाओं को नशे की लत से बचाने और अपराध की दुनिया में आने से रोकने के लिए जिले के सक्रिय अपराधियों पर पुलिस अब कड़ी निगरानी रखेगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर भी चर्चा की गई। यादव ने अधिकारियों को जिले के टॉप टेन अपराधियों की धरपकड़ और अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच कर कार्रवाई करने को लेकर निर्देश दिए। पेंडिंग मामलों का भी तुरंत निस्तारण करने पर चर्चा की गई।

Editorial

Editorial

Next Story