Pratahkal - Jodhapur - Chief Government Secretary inspected the hospitals
जोधपुर : चिकित्सा शिक्षा विभाग (Medical Education Department) के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत (T. Ravikant) जोधपुर (Jodhpur) दौरे पर है। उन्होंने शनिवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज (Dr. SN Medical College) से संबद्ध तीनों अस्पतालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उम्मेद हॉस्पिटल में मरीजों के लिए बेड और अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मथुरा दास माथुर हॉस्पिटल पहुंचे यहां आईसीयू और चल रहे निर्माण कार्यों का भी जानकारी एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कच्छवाह से ली ।
इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित (Dr. Vikas Rajpurohit)
सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। टीबी चेस्ट हॉस्पिटल का भी दौरा किया। एमडीएम हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा हॉस्पिटल, वार्ड और ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों के पर्ची काटने से लेकर ओपीडी में इलाज की जानकारी ली और कमियां सुधारने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में टी रविकांत ने संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, एसएन मेडिकल से जुड़े तीनो अस्पतालों के अधीक्षक, प्रिंसिपल के साथ बैठक ली। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी शामिल रहे। बैठक में आगामी प्रोजेक्ट और चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व शुक्रवार को उन्होंने बोरावड में प्रस्तावित मेडिकल यूनिवर्सिटी (Medical university) को लेकर भी निरीक्षण किया था। वहीं अस्पतालों में भी मरीजों के इलाज को लेकर जानकारी ली।

Next Story