✕
'कांग्रेस छोड़ने वालों छोड़ने वालों का हाल सबको पता है'
By EditorialPublished on
राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में जारी घर की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पायलट (Pilot) खेमे के साथ चल रही ये कलह हर दिन नए आरोपों-प्रत्यारोपों के साथ आगे बढ़ रही है । इसी बीच शनिवार को कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने पायलट (Pilot) खेमे को एक स्पष्ट संदेश देते हुए उन्हें अतीत की याद दिलाई है। रंधावा ने कहा, अतीत में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने कैसा प्रदर्शन किया था, इसे भूलना नहीं चाहिए। रंधावा ने जयपुर में कहा, जो कांग्रेस छोड़ते हैं, सब

x

जयपुर : राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) में जारी घर की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पायलट (Pilot) खेमे के साथ चल रही ये कलह हर दिन नए आरोपों-प्रत्यारोपों के साथ आगे बढ़ रही है । इसी बीच शनिवार को कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) ने पायलट खेमे को एक स्पष्ट संदेश देते हुए उन्हें अतीत की याद दिलाई है। रंधावा ने कहा, अतीत में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने कैसा प्रदर्शन किया था, इसे भूलना नहीं चाहिए। रंधावा ने जयपुर में कहा, जो कांग्रेस छोड़ते हैं, सब उनका हाल जानते हैं ।
जयपुर पहुंचे रंधावा
रंधावा ने शनिवार को जयपुर (Jaipur) पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से सचिन पायलट (Sachin Pilot)के सवाल पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी को बाहर नहीं निकालती । खासकर के जो पुराने नेता हैं। लेकिन सबको पता है जो कांग्रेस छोड़कर जाते है उनका क्या हाल हुआ। आप तब कहते कि पार्टी ने आपकी बात नहीं सुनी, आप अपनी बात पार्टी फोरम में उठाते। इसके साथ ही उन्होंने सचिन पायलट की यात्रा को लेकर कहा, यात्रा करनी चाहिए, पर उसकी टाइमिंग ठीक नहीं थी। ऐसे कर्नाटक चुनाव के समय यात्रा नहीं करनी चाहिए थी ।
'हर व्यक्ति का सम्मान करती है कांग्रेस'
उन्होंने कहा, पार्टी कभी किसी को निकालना नहीं चाहती। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो हर व्यक्ति का सम्मान करती है और लंबे समय तक साथ देने वालों को कभी छोड़ना नहीं चाहती। कांग्रेस ने किसी को नहीं निकाला और जो लोग हैं उनका हाल तो आप सभी जानते ही हैं। कांग्रेस छोड़ दी, उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
