✕
ग्राहकों से ठगी कर छह महीने से फरार जूलर गिरफ्तार
By EditorialPublished on
ग्राहकों (Customer) से भिसी के नाम पर पैसे लेकर और गिरवी रखे आभूषण तथा आभूषण के लिये दिये गये रुपये लेकर फरार जूलर सोहनसिंह चैनसिंह दसाना (52) को रामनगर पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने दसाना को राजस्थान (Rajasthan) जाकर गिरफ्तार किया है।

x
डोंबिवली : ग्राहकों (Customer) से भिसी के नाम पर पैसे लेकर और गिरवी रखे आभूषण तथा आभूषण के लिये दिये गये रुपये लेकर फरार जूलर सोहनसिंह चैनसिंह दसाना (52) को रामनगर पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। पुलिस ने दसाना को राजस्थान (Rajasthan) जाकर गिरफ्तार किया है। दिलचस्प है कि दसाना पिछले छह महीनों से राजस्थान में अपने गांव के घर में एक कमरे में छिपा हुआ था। दसाना कमरे के बाहर ताला लगाकर कमरे में ही छिपकर रह रहा था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम दसाना को गिरफ्त में लेने में कामयाब रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ठाकुर्ली रेलवे स्टेशन के सामने सोहनसिंह की महालक्ष्मी ज्वेलर्स (Mahalaxmi Jewelers) नामक दुकान थी। सोहनसिंह ने भिसी स्कीम के नाम पर कई ग्राहकों से पैसे लिये थे। इसी तरह आभूषण गिरवी रखकर कर्ज देने और ऑर्डर पर स्वर्णाभूषण बनाकर देने के नाम पर ग्राहकों से पैसे लेकर सोहनसिंह छह महीने पहले अचानक एक दिन फरार हो गया था। उसकी दुकान पर ताला देखकर और उसका कोई संपर्क नहीं होने पर 16 ग्राहकों ने पुलिस (Police) में शिकायत दर्ज कराई थी। सोहनसिंह का मोबाइल फोन लगातार बंद ही आ रहा था। कुल 31 लाख 53 हजार 220 रुपये की ठगी की शिकायत सोहनसिंह के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी रही और आखिरकार छह महीने बाद ही सही, पुलिस को तकनीकी जांच के सहारे सोहनसिंह का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे राजस्थान उसके गांव जाकर गिरफ्तार किया ।
Next Story
Related News
X

