✕
जूलरी शॉप में 9 लाख की सेंधमारी
By EditorialPublished on
तहसील में सावर्डे से डेरवण सड़क से लगकर स्थित अलंकार ज्वेलर्स नामक जूलरी स्टोर में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने पूरे नौ लाख के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। सावर्डे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सेंधमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

x

चिपलूण : तहसील में सावर्डे से डेरवण सड़क से लगकर स्थित अलंकार ज्वेलर्स नामक जूलरी स्टोर में सेंधमारी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने पूरे नौ लाख के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। सावर्डे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ सेंधमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सावर्डे से डेरवण रोड पर गंगाराम जोशी के मालिकाना हक की मातोश्री नामक बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में अलंकार ज्वेलर्स (Alankar Jewelers) नामक सोने-चांदी (Gold and silver) की दुकान है। सेंधमार ने सेंधमारी से पहले शिरोडकर स्टोर्स (Shirodkar Stores) के बाहर स्थित सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये थे। इसके बाद सेंधमार ने गाला नं. 3 में अलंकार ज्वेलर्स नामक दुकान के सामने की शटर्स के ताले और फौलादी पट्टियां तोड़कर शटर खोल दिया और अंदर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी चुराकर फरार हो गये। सेंधमार ने पूरे 9 लाख 14 हजार रुपये के आभूषण चोरी किये हैं। सेंधमार ने जाते हुये सीसीटीवी कैमरे के वायर भी तोड़कर चुरा ली।
Next Story
Related News
X

