✕
सड़क हादसे में कार सवार महिला की मौत
By EditorialPublished on
कुंभीवली विलेज, खालापुर (Khalapur) में गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में गिरगाव की रहनेवाली मीनल जैन (36) की मौत हो गई। महिला (Woman) कार में अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी। उसके पति का एसयूवी (SUV) पर नियंत्रण गड़बड़ा गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसा मुंबई – पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai – Pune Expressway) पर मुंबई दिशा के कैरियेजवे पर हुआ। परिवार के चार सदस्य कार में महाबलेश्वर से सैर कर लौट रहे थे।

x

मुंबई : कुंभीवली विलेज, खालापुर (Khalapur) में गुरुवार शाम को एक सड़क हादसे में गिरगाव की रहनेवाली मीनल जैन (36) की मौत हो गई। महिला (Woman) कार में अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी। उसके पति का एसयूवी (SUV) पर नियंत्रण गड़बड़ा गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसा मुंबई – पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai – Pune Expressway) पर मुंबई दिशा के कैरियेजवे पर हुआ। परिवार के चार सदस्य कार में महाबलेश्वर से सैर कर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार एसयूवी मेडिएन गार्डन (Median Garden) के पास से गुजरी थी जिसके बाद उसका संतुलन बिगड़ गया था। कार दूसरी लेन पर जाकर गिरी और यह गंभीर हादसा हो गया। कार में सवार महिला की बेटी मानवी (12) और उनके पति आशीष (40) को सिर में गंभीर चोट आई है जबकि बेटा हितांश (9) मामूली तौर पर घायल हुआ है। महिला की हालांकि मौत हो गई है। कार करीब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी।
इसी तरह के एक और सडक हादसे में एक 15 साल की लड़की सारा शेख की मौत की खबर है। सारा पुणे में कोंढवा की रहनेवाली है। सारा भी अपने परिवार के साथ कार में सवार थी। सारा के पिता, भाई और दादी इस हादसे में घायल हो गई है। यह हादसा एक्सप्रेसवे के उरसे टोल पोस्ट के पास शुक्रवार तड़के हुआ जब उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
