✕
गिरावट से उबरा शेयर बाजार
By EditorialPublished on
अमेरिका (America) में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, यूटिलिटीज, ऑटो और बैंङ्क्षकग समेत 11 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार (Stock Market) आज लगातार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ।

x

कार्यालय संवाददाता मुंबई । अमेरिका (America) में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, यूटिलिटीज, ऑटो और बैंङ्क्षकग समेत 11 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार (Stock Market) आज लगातार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 297.94 अंक की छलांग लगाकर 61729.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.45 अंक की तेजी लेकर 18203.40 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3595 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1818 में बिकवाली जबकि 1629 में लिवाली हुई वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ । इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां तेजी जबकि शेष 20 गिरावट पर रही। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक की तेजी लेकर 61,556.25 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 61,251.70 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
