Pratahkal - Udaipur - Mentally deranged climbs BSNL tower
उदयपुर : शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अर्द्धविक्षिप्त अर्द्धनग्न युवक चेतक स्थित बीएसएनएल टॉवर (BSNL Tower) पर चढ़ गया, जो करीब दो घंटे तक टॉवर पर रहा। इस दौरान उसने टॉवर पर लग रहे तारों को भी खोल दिया। करीब दो घंटे बाद इस युवक को बीड़ी देने का झांसा देकर नीचे उतारा, जिस पर पुलिस इस युवक को उठाकर अपने साथ चिकित्सायल (Hospital) लेकर गई। दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोग चेतक पर जमा हो गए और इस युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन यह युवक नीचे नहीं उतरा।
जानकारी के अनुसार एक अर्द्धनग्रावस्था में युवक शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे चेतक सर्कल स्थित बीएसएनएल ऑफिस के पास बने 400 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर की चोटी पर चढ़ गया और चोटी पर लगे तारों को खोल-खोलकर नीचे फैंकता रहा । युवक टॉवर वायरों को जोर-जोर से हिलाता रहा, कई प्लेटे तोड़ डालीं, नीचे लोहे की उपकरण फेंके। एक बार तो इस युवक ने मधुमक्खी के छत्ते को भी छू लिया ।
लोगों ने युवक को टॉवर पर चढ़ा देखा तो काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने इसे आवाज देकर नीचे उतारने का प्रयास किया। लोगों ने इस बारे में पुलिस (Police) को बताया, जिस पर हाथीपोल थानाधिकारी योगेश चौहान मय जाब्ते के आए और इस बारे में आपदा प्रबंधन की टीम खुद के पास मौजूद उपकरण लेकर मौके पर पहुँची। साथ ही नगर निगम से दो दमकल भी मौके पर पहुँच गई।
आपदा प्रबंधन के पास इतने उपकरण नहीं थे कि वे 400 फीट उंचाई पर चढ़कर इस युवक को सुरक्षित नीचे उतार सकें। आपदा प्रबंधन की टीम के एक सदस्य ने उपर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भी मात्र 50 फीट ही उपर चढ़ पाया।

युवक को तपती धूप में सिर्फ अंडरवियर में टॉवर पर देख आस-पास के दुकानकारों, शहरवासियों की भीडड़ एकत्रित हो गई। मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर पहुंची। पुलिस व आपदा प्रबंधन का दल नीचे से माइक पर इस युवक को नीचे उतरने के लिए लगातार अनाउंस करता रहा, लेकिन इस युवक ने मानो सुना ही नहीं। यह टॉवर पर ही इधर से उधार जा रहा था और नीचे नहीं उतर रहा था। करीब डेढ़ घंटे की उछलकूद के बाद आपदा प्रबंधन की टीम के एक युवक ने इस युवक को बीड़ी पिलाने का लालच दिया और कहा कि वह नीचे आ जाएगा तो उसे बीड़ी पिलाएगा।
बीड़ी पीने के लालच में यह युवक धीरे-धीरे टॉवर पर नीचे उतरने लगा। जैसे-जैसे यह युवक नीचे उतर रहा था, वैसे-वैसे पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीम के सदस्य राहत की सांस ले रहे थे। जैसे ही यह युवक ने नीचे उतरा तो इस युवक को पुलिस टीम ने पकड़ लिया और अपने साथ चिकित्सालय लेकर गई। बताया जा रहा है यह युवक मानसिक रूप से परेशान है। पूछताछ में सामने आया कि हाथीपोल थाना पुलिस के मुताबिक यह 24 वर्षीय युवक गाजियाबाद का निवासी है, जो पिछले कुछ महीनों से सिटी रेलवे स्टेशन पर रह रहा है। पुलिस ने युवक को एमबी अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती करा दिया है जहां इलाज चल रहा है। शुक्र रहा कि यह युवक इतनी उंचाई से गिरा नहीं, आपदा प्रबंधन के पास इतने उपकरण नहीं थे कि अन्यथा शहर पर एक दाग लग जाता ।

ठेलों पर बिना पैसे दिए करता है नाश्ता
स्थानीय लोगों के अनुसार यह युवक सिर्फ अंडरवियर पहनकर ही शहर में इधर-उधर घूमता रहता है। यहा पर चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले लोगों का कहना है कि बीएसएनएल ऑफिस के आस-पास घूमता रहता है। दुकानदार और उस समय दुकानों या ठेलों में मौजूद लोग चाय-नाश्ता करा देते तो चला जाता।
दीवार फांदकर घुसा बीएसएनएल में और टॉवर पर चढ़ा
यह युवक शुक्रवार को दोपहर 2 बजे दीवार फांदकर बीएसएनएल कार्यालय में घुस गया और टॉवर पर चढ़ना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में यह युवक टॉवर की चोटी पर चला गया और टॉवर के उपर से जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जैसे ही लोगें ने टॉवर के उपर एक युवक को देखा तो लोगों का मजमा लगना शुरू हो गया ।
टॉवर पर उछलकूद देखने को सैकडो लोक पहुंचे
युवक के टॉवर चढ़ने की सूचना कुछ ही देर में सैंकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए और धीरे-धीरे चेटक पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, मानों यहां पर कोई बड़ा तमाशा हो रहा हो। यह युवक भी नीचे भीड़ देखकर उत्साहित हो गया और टॉवर पर ही इधर-उधर कूदने लगा ।
टॉवर के चारों जाल बिछाया
जब यह युवक टॉवर की चोटी पर उछलकूद मचा रहा था तो इसके गिरने के डर से आपदा प्रबंधन की टीम ने टॉवर के चारों तरफ एक जाल बांध दिया और जाल को पकड़कर खड़े हो गए ताकी यह गिरे तो सीधा जाल पर गिरे और इसे चोट ना लगे। करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक ये लोग जाल लेकर खड़े रहे। पर बाद में यह युवक खुद ही उतर गया।
Editorial

Editorial

Next Story