Pratahkal - Udaipur - License fee will be increased
उदयपुर : नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए तय किया गया कि निगम की सम्पति के लाईसेंस शुल्क बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शहर में अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे।
नगर निगम में शुक्रवार को राजस्व समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अरविंद जरौली (Arvind Jarouli) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी भी उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम की संपत्ति जैसे दुकान, कियोस्क आदि का वर्तमान में बहुत ही कमअनुज्ञा शुल्क लिया जा रहा है। इसको बढ़ाया जाना चाहिए इस के लिए बनाई बनायी जाने वाली उपविधि के प्रारूप को चर्चा के लिए रखा गया और समिति के सदस्यों से अनुज्ञा शुल्क एवं उपविधि के सम्बन्ध में सुझाव मांगे। सदस्यों के सुझावो पर विचार किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि सक्षम स्तर से स्वीकृति एवं नियमानुसार प्रक्रिया अपना कर दुकान, कियोस्क आदि के अनुज्ञा शुल्क में बढ़ोतरी की जाएगी। बैठक में समिति सदस्य हेमंत बोहरा, आरती वसीटा, राजकुमारी गन्ना, हिदायतुल्ला, राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा एवं कर्मचारी उपस्थित रहे
प्रतिबंधित वस्तु बेचने पर सरस केबिन पर होगी कार्रवाई
राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जरौली (Arvind Jarouli) ने बताया कि शहर में संचालित होने वाले विभिन्न सरस केबिन पर प्रतिबंधित वस्तुओं का विक्रय भी किया जा रहा है, ऐसे सभी संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। ऐसे केबिन संचालक जिन्होंने अपने केबिन आवंटित स्थान पर नहीं लगा कर अन्यत्र लगाए है उनके खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।
यू डी टैक्स सर्वे की ली जानकारी
राजस्व समिति बैठक में उपमहापौर पारस सिंघवी ने शहर में यूडी टैक्स (UD tax) को लेकर करवाए जा रहे एवं उससे प्राप्त हुई आय की जानकारी प्राप्त की। बैठक में तय किया गया कि निजी संस्था द्वारा वर्तमान में की गई सर्वे का भौतिक
(Physical)
सत्यापन किया जाए।
सर्वे में किसी प्रकार की कोई गलती नही रहे इसको लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। भौतिक सत्यापन में राजस्व समिति अध्यक्ष के साथ साथ समिति सदस्य एवं राजस्व शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जल्द ही इनके द्वारा किए गए सर्वे का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
शहर से हटेंगे अवैध होर्डिंग
राजस्व समिति बैठक में समिति सदस्यों में सामने आया कि सरकार ने पत्र भेजकर शहर में लगे हुए अवैध होर्डिंग को अभियान चलाकर हटवाने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शहर में कई स्थानों पर अवेध होर्डिंग लगे हुए है। जिस पर उप महापौर पारस सिंघवी ने समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली को निर्देशित किया कि जल्द ही शहर में लगे अवैध होर्डिंग को तत्काल कार्रवाई करते हुए हटवाए जाएं। इस के लिए समिति सदस्यों को कमेटी गठित की जाए और निरीक्षण कर होर्डिंग अवेध होने पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
Editorial

Editorial

Next Story