Pratahkal - Udaipur - Annual Festival Harmony 2023
उदयपुर : राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय (Rajasthan Vidyapeeth University) के संघटक स्कुल ऑफ एग्रीकल्चरल साईसेंस के विद्यार्थियों की ओर से कृषि भवन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव (Annual Festival) 'हारमनी 2023' (Harmony 2023)के समापन समारोह का कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पारस जैन, डॉ. युवराज सिंह राठौड़ ने किया। विद्यार्थियों ने राजस्थानी नृत्य पधारो म्हारे देश, एकल नृत्य, गायन, समूह नृत्य राजस्थानी डांस कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया । विद्यार्थियों ने रिमिक्स गानों पर डांस कर सभी का मनमोह लिया । विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र देते हुए कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत ने कहा कि एग्रीकल्चर के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएँ है आवश्यकता है उसे आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ने की, जिससे अधिक से अधिक पैदावार ले सके। प्रो. आईजे माथुर, प्रो. ए. एस. जोधा, अशोक चण्डालिया, प्रो. अरूणा परिहार, डा. उत्तम प्रकाश शर्मा, डॉ. ध्वनि शर्मा, सुरभि त्यागी, प्रियंका राणा सहित अकादमिक सदस्य एवं विधार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ. सौरभ सिंह, सोनिया जसवानी ने किया जबकि आभार प्रो. एनएस सोलंकी ने जताया। उक्त जानकारी निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story