Pratahkal - News - Accused of looting liquor
उदयपुर : जिले की कोटड़ा थाना पुलिस (Police) ने ठेके से शराब लूटने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राम सिंह ने बताया कि 25 मार्च को वरदीचन्द व प्रवीण दोनों दुकान पर थे।
तभी मोटरसाइकिल पर चार व्यक्ति आये और आते ही दुकान के गेट को लात मारकर खोल दिया। जान से मारने की धमकी देकर एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर चार पेटी शराब व एक पेटी बीयर कान से ले गए। आरोपियों में झाला पुत्र रणिया निवासी कूकावास माण्डवा भी था। इस पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई कालूलाल, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, हर्षित, मनीष की ओम ने नेता पुत्र मणीलाल खैर निवासी धधमता कोटडा को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story