Pratahkal - Jaipur - Welcoming the guide delegation members from Malaysia
जयपुर : मलेशियन गाइड प्रतिनिधि मंडल (Malaysian Guide Delegation) का भावपूर्ण आतिथ्य एवं विश्व डायवर्सिटी डे सेलिब्रेशन राजस्थान (Rajasthan) राज्य भारत स्काउट गाइड राज्य मुख्यालय के निर्देशन में शुक्रवार 19 मई 2023 को मलेशिया से आए गाइड प्रतिनिधि मंडल सदस्यों का स्वागत मंडल मुख्यालय बनीपार्क पर किया गया।
चीफ कमिश्नर जीजीएम व चेयर पर्सन ऑफ एपीआरसी शामिल हुए इनके अतिरिक्त 15 सदस्यों का दल मुख्यालय बनीपार्क पर पहुंचा जिनका स्वागत माल्यार्पण द्वारा किया गया, राज्य संगठन आयुक्त गाइड सुश्री सुयश लोढ़ा द्वारा इन्हें स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया। सी ओ स्काउट एल शर्मा एवं शरद कुमार शर्मा द्वारा जंबूरी बुकलेट भेट की गई सीओ गाइड रितु शर्मा द्वारा परिंडा व घोंसला आए गए अतिथियों द्वारा बनी पार्क मुख्यालय में स्थापित करवाए गए। जैव विविधता वैज्ञानिक सी पी शर्मा ने बायोडायवर्सिटी (Biodiversity) संदर्भित जानकारी प्रदान की। सी ओ गाइड गगनदीप कौर व कृष्णा सैनी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Editorial

Editorial

Next Story