Pratahkal-woman died of Electric Current
कपासन ( प्रातः काल संवाददाता) । खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट (Electric Current) लगने से अधेड़ महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कपासन निवासी सुनील राव पुत्र ललित ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी माता अलका देवी (50 वर्ष) गुरुवार सुबह खेत में झाड़ियों की सफाई कर रही थी कि पास ही लगे विधुत खंभे के अर्थिग तार में आ रहे करंट से वह अचेत हो गई। उसे कपासन चिकित्सालय लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक नन्दलाल सैनी चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम जांच मुख्य आरक्षी सुभाष यादव के जिम्मे की है।
Editorial

Editorial

Next Story