✕
मेवाड़ सुपर किंग रावणा राजपूत समाज प्रीमियर लीग चैम्पियन
By EditorialPublished on
रावणा राजपूत समाज संघ मुंबई (Mumbai) द्वारा रावणा राजपूत प्रीमियर लीग (Rajput Premier League) का आयोजन विरार वेस्ट में किया गया। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मेवाड़ सुपर किंग और के पी किंग इलेवन की भिड़ंत हुई जिसमें मेवाड़ सुपर किंग ने जीत का परचम लहरा दिया। मुंबई अध्यक्ष अजीतसिंह पंवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सचिव रतन सिंह गोयल के अनुसार आयोजन में मुख्य अतिथि अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान (Rajasthan)

x

मुंबई । रावणा राजपूत समाज संघ मुंबई (Mumbai) द्वारा रावणा राजपूत प्रीमियर लीग (Rajput Premier League) का आयोजन विरार वेस्ट में किया गया। इसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में मेवाड़ सुपर किंग और के पी किंग इलेवन की भिड़ंत हुई जिसमें मेवाड़ सुपर किंग ने जीत का परचम लहरा दिया। मुंबई अध्यक्ष अजीतसिंह पंवार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सचिव रतन सिंह गोयल के अनुसार आयोजन में मुख्य अतिथि अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान (Rajasthan) के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला व विधायक क्षितिज ठाकुर थे।

सबसे पहले संत शिरोमणि अनूप दास व हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह को माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मेवाड़ संस्था के भूतपूर्व अध्यक्ष राजस्थान से अर्जुन सिंह पवार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। विक्रम सिंह सोढा ने कमेंट्री कर उत्साह बढाया।
आयोजन सफल बनाने कमिटी सदस्य अजीतसिंह पवार, सोहनसिंह पवार, रतनसिंह गोयल, मदनसिंह कच्छावा, विनोदसिंह परमार, विशालसिंह राठौड़, सोहनसिंह सिसोदिया, शैलेंद्रसिंह चौहान, ज्योतसिंह भायल, कुलदीपसिंह परमार, अर्जुनसिंह राठौड़, कृष्णसिंह राठौड़, भूपेंद्रसिंह टाक, भवानीसिंह पवार, रोबिनसिंह पवार, रविंद्रसिंह भायल, नरेंद्रसिंह भाटी, किशोरसिंह पवार, नटवरसिंह परिहार का सहयोग रहा। आभार ज्ञापन दिनेश सिंह पवार ने दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
