Pratahkal-Car Collided with Bike-Woman Died
भीलवाड़ा (प्रा.सं.) । अजमेर - भीलवाड़ा हाइवे (Ajmer - Bhilwara Highway) पर बैरां के नजदीक कार ने बाइक को टक्कर मार दी (Car Collided with Bike)। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत (Woman Died) हो गई। शव रायला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। रायला थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि अलीनगर निवासी रूखसार बानो 23 पत्नी मुस्तफा अपने परिजन के साथ बाइक से भीलवाड़ा की ओर जा रही थी। इस दौरान बैरां के नजदीक एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रूखसार बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रायला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Next Story