✕
एक शाम श्रीजालवाला नाथ के नाम भैरव भक्ति का आयोजन 21 को
By EditorialPublished on
एक शाम श्रीजालवाला नाथ के नाम महा भैरवभक्ति का आयोजन 21 मई को बोरीवली (Borivali) के कच्छी ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बार भक्ति में रमझट मचाने गायक लेहरू दास वैष्णव एवं माधुरी वैष्णव के अलावा पारस टेलर तथा गोपाल सिंह पहुंच रहे हैं।

x

मुंबई । एक शाम श्रीजालवाला नाथ के नाम महा भैरवभक्ति का आयोजन 21 मई को बोरीवली (Borivali) के कच्छी ग्राउंड में किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बार भक्ति में रमझट मचाने गायक लेहरू दास वैष्णव एवं माधुरी वैष्णव के अलावा पारस टेलर तथा गोपाल सिंह पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम का प्रसारण पारस टीवी एवं यूट्यूब पर भी होगा। इस कार्यक्रम में लगभग 300 से ज्यादा कार्यकर्ता एक जैसी वेशभूषा में देखे जाएंगे। इस महाभक्ति में वरघोड़ो से लेकर आरती तक भजनों से भक्तों को आनंद और उत्साह मिलेगा। आयोजन में श्रीजालवाला नाथ मंडल घाटकोपर, अमरतिया के सदस्य उत्साह से अपनी भूमिका निभा रहे है। कार्यक्रम में दोपहर 3 बजे वरघोड़ा, सायं 5.30 से 7 बजे तक महाप्रसादी तथा शाम 5 बजे भजनों की महाभक्ति रखी गई है।
श्रीजालवाला भैरव मंडल घाटकोपर एवं देवनारायण जालवाला भैरव विकास समिति अमरतिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच गई हैं।
Next Story
Related News
X

