Truck accident
भीलवाड़ा (प्रा.सं.)। उदयपुर से परचूनी सामान लादकर अलवर जा रहा ट्रक मंडपिया स्टेशन के सामने आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।
चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुये इस हादसे में पीछे चल रहे ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने मंगरोप थाने में हादसे की रिपोर्ट दी। मंगरोप पुलिस ने बताया कि उदयपुर के सराड़ा थाने के बिरपुरा निवासी रज्जाक खान का बेटा शाहरुख खान 27 अप्रैल को उदयपुर से रामदुन कारगो के ट्रक में परचूनी सामान भरकर उदयपुर से अलवर के लिए रवाना हुआ। रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच मंडपिया स्टेशन के सामने आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये। इसके चलते शाहरुख का ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में शाहरुख को गंभीर चोट आई। उसे पहले जिला अस्पताल व बाद में उदयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शाहरुख ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के पिता गुलशेर की रिपोर्ट पर दूसरे ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Next Story