✕
दिग्गज पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों के साथ राजस्थान-मध्यप्रदेश कुश्ती दंगल का समापन
By EditorialPublished on
जिला मुख्यालय पर केसरीनंदन सेवा समिति कांकरोली की ओर से स्व. रविन्द्र गुर्जर एवं स्व. तिलक सिंह चौधरी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राजस्थान-मध्यप्रदेश कुश्ती दंगल के आयोजन में राजस्थान - मध्यप्रदेश केसरी 74 किलो के ऊपर, राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार 65-74 किलोभार वर्ग, लोहागढ़ (भरतपुर) इन्दौर मेवाड़ किशोर 55-61 किलोग्राम भार वर्ग व राजसमंद जिला केसरी 60 किलो से अधिक के पहलवानों की कुश्तियां सैंकड़ों दर्शकों के मध्य आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व ज
_202305021732428731.png)
x
_202305021732428731.png)
राजसमंद ( प्रातः काल संवाददाता)। जिला मुख्यालय पर केसरीनंदन सेवा समिति कांकरोली की ओर से स्व. रविन्द्र गुर्जर एवं स्व. तिलक सिंह चौधरी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राजस्थान-मध्यप्रदेश कुश्ती दंगल के आयोजन में राजस्थान - मध्यप्रदेश केसरी 74 किलो के ऊपर, राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार 65-74 किलोभार वर्ग, लोहागढ़ (भरतपुर) इन्दौर मेवाड़ किशोर 55-61 किलोग्राम भार वर्ग व राजसमंद जिला केसरी 60 किलो से अधिक के पहलवानों की कुश्तियां सैंकड़ों दर्शकों के मध्य आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर (काका) ने की । अतिथि के रूप में मौजूद रविन्द्र सनाढ्य, कमलेश हिंगड, दिनेश परमार, चुन्नीलाल पंचोली, रमाकांत गुर्जर, प्रमोद सनाढ्य, हुक्मीचंद लौहार, बलदेव सिंह गौड़, बृज गोपाल मालु, रतन जाट मंडियाना, फतेहलाल गुर्जर अनोखा, कमल जैन, अक्षय हिंगड, जितेन्द्र सनाढ्य, किशन गाडरी, पार्षद भुरालाल कुमावत, पूर्व पार्षद कुशलेन्द्र दाधीच, दिपेश टुकलिया का समिति के संरक्षक टीटू दाजी गुर्जर एवं उस्ताद मुरलीधर जाट ने इकलाई और श्रीनाथ जी का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। आयोजन समिति के पहलवान शिवा जाट ने बताया कि 74 किलो भारवर्ग के फाइनल में रोमांचक मुकाबले में भरतपुर के अनिल भीम ने भरतपुर के ही कुशपाल पहलवान को चित कर प्रथम स्थान हासिल किया व भरतपुर के कुषपाल पहलवान द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिये शेरा पहलवान भरतपुर व मूसा पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें तृतीय स्थान पर शेरा पहलवान भरतपुर रहा तथा चतुर्थ स्थान मूसा पहलवान ने प्राप्त किया। इसी प्रकार राजस्थान-मध्यप्रदेश कुमार (65-74 किलो भार वर्ग) के फाइनल में भरतपुर के विष्णु चाहर जाट ने राजसमंद के शिवओम चौधरी को चित कर राजस्थान - मध्यप्रदेश कुमार के खिताब पर कब्जा किया। प्रथम स्थान पर भरतपुर के विष्णु, द्वितीय पर राजसमंद के शिवओम, तृतीय पर इन्दौर के शिवम चौधरी ने जीता राजसमंद जिला गोवर्द्धन, चतुर्थ स्थान पर इन्दौर के यशपाल रहे। आयोजन समिति के पहलवान शिवा जाट ने बताया कि लोहागढ़ (भरतपुर) इन्दौर - मेवाड़ किशोर 55-61 किलो भार वर्ग का फाइनल मुकाबला पुर भीलवाड़ा के सुमित विश्नोई तथा दीपक सैनी के मध्य हुआ। जिस में कड़े मुकाबले में पुर भीलवाड़ा के सुमित विश्नोई ने प्रथम स्थान तथा भीलवाडा के दीपक सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इन्दौर के लोकपाल ने तृतीय स्थान तथा भीलवाड़ा के विकास ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
शिवम चौधरी ने जीता राजसमंद जिला केसरी का खिताब
शिवा जाट ने बताया कि राजसमंद जिला केसरी 60 किलो से अधिर भार वर्ग में फाइनल मुकाबला राजसमंद के चंदन चौधरी व राजसमंद केही शिवम चौधरी के बीच हुआ। जिसमें शिवम चौधरी ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर चंदन चौधरी व तृतीय स्थान पर लेखपाल चौधरी रहे। समिति के संरक्षक उस्ताद मुरलीधर जाट ने बताया कि तीन वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को चंदी की गदा, नकद पुरस्कार, इकलाई प्रसाद व स्मृति चिन्ह संरक्षक टीटू दाजी गुर्जर, देवकीनंदन गुर्जर, कमलेश हिंगड, रविन्द्र सनाढ्य, कमल जैन, भानु उस्ताद, प्रमोद सनाढ्य, चुन्नीलाल पंचोली, गजेन्द्र पालीवाल, राकेश सारण सहित मौजूद अतिथियों प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा उनके उस्तादों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राजसमंद जिला केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को स्मृति चिन्ह, ईकलाई व नकद राशि देकर नवाजा गया। समिति के कोर्डिनेटर धर्मेन्द्र गुर्जर व प्रभारी गोविन्द औदि%य ने बताया कि समापन समारोह में समिति के भानु उस्ताद, दीपक टेलर, संजय बोल्या, शंकर पालीवाल, ओम कलोसिया, सुरेश चरनाल, शंकर सचदेव, महेश कुमावत, शौकत पहलवान, नाना पहलवान, शषांक पुरोहित, कैलाश पुरोहित, सुन्दरलाल कुमावत, श्याम सिंह चौहान, भारत भूषण, बिगा सनाढ्य सहित सदस्य मौजूद थे। अन्त में अतिथियों ने ओलम्पिक व राजस्थान - मध्यप्रदेश केसरी, राजस्थान मध्यप्रदेश कुमार व राजसमंद जिला केसरी ध्वज का सम्मान पूर्वक अवतरण किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
