S S Rajamouli
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने जब से फिल्म 'आरआरआर' के लिए ऑस्कर जीता है तब से अभी तक चर्चा में बने हुए है। कभी अपने अपकमिंग फिल्म को लेकर तो कभी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। निर्देशक एसएस राजामौली भारतीय इतिहास पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'बाहुबली: द बिगिनिंग', 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' और ऑस्कर विजेता 'आरआरआर' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के लिए फेमस है। अब, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने राजामौली के ट्वीट पर रिएक्ट है। ट्विटर पर हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, धोलावीरा, लोथल, कालीबंगा, बनावली, राखीगढ़ी, सुरकोटदा, चन्हु दारो और रूपार सहित सिंधु घाटी सभ्यता के प्राचीन शहर की फोटो देसी ठग नाम के हैंडल ने शेयर किया। जैसा ही आनंद महिंद्रा ने राजामौली से IVC युग पर एक फिल्म बनाने का अनुरोध किया तो 'आरआरआर' के डायरेक्टर ने उद्योगपति को जवाब में एक किस्सा शेयर किया। उन्हें बताया की सिंधु घाटी सभ्यता पर आधारित एक फिल्म पर काम कर रहे थे पर पाकिस्तान की वजह से फिल्म नहीं बन पाई। राजामौली ने बताया कि ये आईडिया तब आया जब वह फिल्म 'मेगाधीरा' की शूटिंग कर रहे थे। डायरेक्टर एसएस राजामौली ने ट्विटर पर अपने एक आईडिया के बारे में बताते हुए कहा की ‘’मैं सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाना चाहता हूं मगर ये आईडिया कभी सफल नहीं हो पाया और इसकी वजह पड़ोसी देश पाकिस्तान है । राजामौली ने बताया कि वो सिंधु घाटी की सभ्यता पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे, लेकिन पाकिस्तान में मोहनजोदड़ो नाम की जगह पर जाने की इजाजत नहीं मिलने के कारण फिल्म नहीं बन पाई।" उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर सिंधु घाटी सभ्यता युग के लिए अपने विचार शेयर किए।
Next Story