✕
अब खड़गे के बेटे ने मोदी को कहां नालायक बेटा
By EditorialPublished on
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने के बाद अब उनके बेटे ने प्र.म. पर हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सोमवार को प्र. म. मोदी को नालायक बेटा कह डाला। गौरलतब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के हमले पर प्र.म. मोदी ने भी करारा जवाब दिया था। कर्नाटक में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था ।
_202305021514162594.png)
x
_202305021514162594.png)
कलबुर्गी (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कहने के बाद अब उनके बेटे ने प्र.म. पर हमला बोला है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सोमवार को प्र. म. मोदी को नालायक बेटा कह डाला। गौरलतब है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के हमले पर प्र.म. मोदी ने भी करारा जवाब दिया था। कर्नाटक में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था । प्र.म. ने कहा था कि कांग्रेस को विकास के बारे में चर्चा करनी चाहिए थी, इसके बजाय वे सांप और उसके जहर के बारे में चर्चा कर रहे हैं।
सभा को कर रहे थे संबोधित
प्रियांक खड़गे ने सोमवार को कलबुर्गी में सभा को संबोधित करते हुए प्र. म. मोदी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री कलबुर्गी में आए थे तो उन्होंने कहा था कि आप सब डरिए मत बंजारा समुदाय का एक बेटा दिल्ली में बैठा है। प्रियांक ने आगे कहा कि ऐसा नालायक बेटा बैठेगा तो घर कैसे चलेगा? बता दें कि प्रियंक के पिता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्र.म. मोदी की तुलना जहरीले सांप से की थी। उन्होंने कहा कि प्र.म. मोदी एक जहरीले सांप की तरह हैं। आप चेक कर सकते हैं कि वह जहरीले हैं या नहीं, लेकिन आप जैसे ही चेक करेंगे मर जाएंगे। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी को ठोस पहुंचाना नहीं था।
भाजपा का पलटवार
प्रियांक खड़गे के प्र.म. मोदी को नालायक बेटा कहने पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता शोभा करंदलजे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रचार के दौरान प्र.म. मोदी को सांप कहा था। अब उनका बेटा प्रधानमंत्री को नालायक कह रहा है। प्रियंका गांध ने प्र.म. मोदी को हिटलर कहा था । भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस को पता होना चाहिए कि वह भाजपा के नहीं, बल्कि पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। कर्नाटक के लोग उनको प्यार करते हैं। पिछले दो दिनों में उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अपार मोहब्बत दिखाई है। इतना ही नहीं, शोभा करंदलजे ने यह भी कहा कि कर्नाटक आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सबसे पुरानी पार्टी को कड़ा सबक सिखाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
