✕
ससुराल जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने लिया चपेट में, मौत
By EditorialPublished on
जिले के फूलियाकलां में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने चपेट में ले लिया । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
_202305021830297018.png)
x
_202305021830297018.png)
भीलवाड़ा ।(प्रातः काल संवाददाता) जिले के फूलियाकलां में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने चपेट में ले लिया । हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
फूलियाकलां थाना प्रभारी दलपत सिंह ने बताया कि केकड़ी निवासी शिवराज 30 पुत्र गोपाल खटीक की पत्नी अपने पीहर कनेछनकलां में थी। ऐसे में शिवराज भी बीती रात अपने गांव से ससुराल बाइक से जा रहा था। फूलियाकलां में शिवराज को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवराज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया, जिसका रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
