Bhiwandi building collapsed
मुंबई । भिवंडी में इमारत हादसे (building collapse in bhiwandi) में फंसे लोगों को बचाने की कवायद जारी है। पिछले 42 घंटों से एनडीआरएफ (NDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू में जुटी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिर एक मौत की खबर आई और इसके साथ ही हादसे में अबतक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मलबे (debris) में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। ये हादसा शनिवार दोपहर को हुआ था। बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में 15 मजदूर काम कर रहे थे। इसके अलावा भी दो दर्जन से अधिक लोगों की नहां मौजूदगी थी। अचानक हुए इस हादसे में लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला और सभी इमारत के मलबे में दब गए। जैसे ही ये हादसा हुआ, वहां अफरातफरी मच गई। किसी ने फोन कर तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर बचाव टीम भी पहुंची और लोगों के रेस्क्यू में जुट गई। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक, काफी हद तक मलबे को हटा लिया गया है। हालांकि, कुछ और लोगों के इमारत के अंदर मलबे में दबे होने की आशंका है।
Editorial

Editorial

Next Story