Pratahkal - Adinath Digambar Jain Temple
डूंगरपुर : शिवाजी नगर स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर (Adinath Digambar Jain Temple) का 10 वां पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
मंदिर प्रवक्ता अजब जैन ने बताया कि प्रातः मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, पूजा अर्चना के पश्चात लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा परिवर्तन किया गया। प्रातः अभिषेक व शांतिधारा के लिए पाण्डूकशिला पर श्रीजी को विराजित लाभार्थी उपेन्द्र भंवरा, शांतिधारा मूलनायक राकेश कोठारी, पाण्डूकशिला पर विराजमान किये जाने के पश्चात शांतिधारा कन्हैयालाल भरावत परिवार द्वारा की गई।
Next Story