Pratahkal - Udaipur - Controversy over hoisting the saffron flag
उदयपुर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र (Ambamata police station area) में गुरूवार को एक मंदिर (Temple) के सामने भगवा ध्वज (Saffron flag) की स्थापना करने पर एक समुदाय विशेष की महिला द्वारा विरोध करने पर हंगामा व्याप्त हो गया, जिससे मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मामले की गंभीरता पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा सहित पुलिस अधिकारी (Police officer) मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। एक पक्ष ने विरोध कर रही महिला द्वारा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकाने बनाने का आरोप लगाया है, जिस पर यूनिटी के अधिकारी मौके पर आए और शुक्रवार को सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नीमच खेड़ा देवाली में परशुराम कॉलोनी (Parshuram Colony) में भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर के सामने ही मीरा गमेती नामक एक महिला की जमीन पर 51 फीट लंबे भगवा ध्वज की स्थापना का भी काम किया जा रहा है। शुक्रवार को जमीन पर ध्वज की स्थापना का काम चल रहा था। इस दौरान एक समुदाय विशेष की महिला आई और उसने इस जमीन को सरकारी होना बताते हुए यहां पर भगवा ध्वज लगाने का विरोध किया और हंगामा खड़ा कर दिया, जिस पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जमीन मीरा गमेती नामक महिला की है और उसने अपनी इच्छा से ध्वज स्थापना के लिए जमीन दी है पर महिला नहीं मानी और उसके लगातार विरोध करने पर मौके पर काफी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर अम्बामाता थाने से जाब्ता आया। पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शर्मा के नेतृत्व में भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने भगवा ध्वज लगाने के काम को रूकवा दिया और पहले परमिशन लेकर आने की बात कही। इस पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि विरोध कर रही महिला ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकानें खड़ी की है उनको भी हटाया जाए। लोगों के विरोध को देखते हुए मौके पर यूआईटी के अधिकारियों को बुलाया गया। यूआईटी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जमीन का सर्वे करवा कर स्थिति स्पष्ट करने का आश्वासन दिया। मौके पर देर रात तक भारी जाब्ता और दर्जनों की संख्या में हिंदू युवा मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story