✕
बढ़ सकती है संजय राउत की मुश्किलें
By EditorialPublished on
राज्यसभा (Rajyasabha) के सभापति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा (Assembly) पर शिवसेना (Shivsena) (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की टिप्पणी से जुड़े मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।

x
मुंबई : राज्यसभा (Rajyasabha) के सभापति जगदीप धनखड़ ने महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा (Assembly) पर शिवसेना (Shivsena) (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की टिप्पणी से जुड़े मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने राज्य विधानसभा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर संजय राउत के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस सभापति धनखड़ को सौंपा था। राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा को चोर मंडल कहा था। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष की ओर से संजय राउत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस छह अप्रैल को प्राप्त हुआ, जिसमें सभापति से उनके खिलाफ उचित जांच कर कार्रवाई और फैसला करने का अनुरोध किया गया था।
Next Story
Related News
X

