Pratahkal - Jodhpur - In the meeting of the District Development Coordination and Monitoring Committee, the MP gave necessary guidelines to the officers
सवाई माधोपुर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (District Development Coordination and Monitoring Committee) की बैठक टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सांसद (Madhopur Lok Sabha MP) सुखबीर सिंह जौनापुरिया की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई।
सांसद ने जिले में चल रहे विकास कार्यो के शिलान्यास - लोकार्पण कार्यक्रम जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में उनके कर कमलों द्वारा करवाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च से होने वाले साईकिल, लेपटॉप, पट्टा वितरण सहित अन्य राजकीय समारोह एवं कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना (Dr. Dharmsingh Meena) को जननी सुरक्षा योजना (Maternity Safety Scheme), मुख्यमंत्री राजश्री योजना (Chief Minister Rajshree Scheme), प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत वंचित पात्र लाभार्थियों योजना से जोड़कर उन्हें भुगतान करने के आदेश प्रदान किए। जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री राजश्री योजना में विगत वर्षो में जो पात्र लाभार्थी योजना से वंचित रहे गए हैं उन्हें चिन्हित कर योजना के लाभ दिलवाने के निर्देश दिए ।
साथ ही उन्होंने एनएचएम (NHM) द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी लेकर एनएचएम के अन्तर्गत बनने वाले भवनों के लोकार्पण जन प्रतिनिधियों से करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग कर अवैध रूप से सरकारी खजाने का नुकसान पहुंचाने वाले निजी अस्पतालों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, खण्डार प्रधान नरेन्द्र चौधरी, गंगापुर सिटी प्रधान मंजू गुर्जर, चौथ का बरवाड़ा प्रधान सम्पत पहाड़िया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, उप निदेशक कृषि रामराज मीना सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Editorial

Editorial

Next Story