Pratahkal-New Law Minister-Kiren Rijiju-Arjun Ram Meghwal

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) का विभाग बदल दिया है। रिजिजू को अब अर्थ साइंस मंत्रालय दिया गया है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) लॉ मिनिस्टर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। मेघवाल के पास संसदीय मामलों के राज्य मंत्री का जिम्मा भी है । रिजिजू के अलावा कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel) का भी मंत्रालय बदला गया है। उन्हें अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है। रिजिजू को रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad)
की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था । 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।
रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।
रिजिजू ने ट्वीट किया - न्याय को सरल बनाने सभी जजों का धन्यवाद
मंत्रालय बदलने के साथ किरेन रिजिजू ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मार्गदर्शन में कानून मंत्री के रूप में सेवा करने का सम्मान मिला। मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सभी जजों और हाईकोर्ट के सभी जजों, लोअर ज्यूडीशियरी और सभी कानूनी अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने जनता के लिए न्याय को सरल बनाया। अब मैं भाजपा के एक विनम्र कार्यकर्ता के रूप में अर्थ साइंस मिनिस्ट्री में भी उसी जोश के साथ काम करके प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा करने को उत्सुक हूं।
Editorial

Editorial

Next Story