✕
राजनगर में हुआ प्रभु प्रसादम भोजनशाला का उद्घाटन समारोह
By EditorialPublished on
सुविधिनाथ प्रभु की पेढ़ी राजनगर में राजनगर जैन मित्र मण्डल मुम्बई (Mumbai) द्वारा प्रभु प्रसादम् भोजनशाला (Prabhu Prasadam restaurant) का निर्माण किया गया। दो दिवसीय लोकार्पण कार्यक्रम विभिन्न उल्लासमय वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति माहेश्वरी थीं।

x

मुंबई । सुविधिनाथ प्रभु की पेढ़ी राजनगर में राजनगर जैन मित्र मण्डल मुम्बई (Mumbai) द्वारा प्रभु प्रसादम् भोजनशाला (Prabhu Prasadam restaurant) का निर्माण किया गया। दो दिवसीय लोकार्पण कार्यक्रम विभिन्न उल्लासमय वातावरण में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति माहेश्वरी थीं।
मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कावड़िया ने बताया कि प्रथम दिन सिद्धचक्र पूजनः के साथ मांगलिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। शाम को प्रभु पार्श्वनाथ एवं भेरूजी को समर्पित पार्श्व भैरव भक्ति का आयोजन किया गया जिसमे गायकों ने भक्ति रस की धारा बहाई। इस दौरान श्रद्धालु जमकर थिरके। संगीतका विनित जैन ने प्रभु भक्ति की रमझट लगाई।
दूसरे दिन गाजे-बाजे के साथ रैली के रूप में राजनगर का भ्रमण किया गया एवं तत्पश्चात प्रभु प्रसादम भोजनशाला का लोकार्पण समारोह मंदिर परिसर में हुआ। मुख्य सम्मान समारोह नवकारसी के बाद भिक्षु बोधि स्थल में आयोजित किया गया। मंगलाचरण राजनगर जैन महिला मंडल मुंबई ने किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कावड़िया एवं सुविधिनाथ प्रभु पेढ़ी अध्यक्ष बाबूलाल परमार ने किया।

भिक्षु बोधि स्थल अध्यक्ष सुरेश कावड़िया ने कहा कि राजनगर जैन मित्र मंडल मुंबई ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता की पूर्ति की है। अशोक वागरेचा ने प्रस्तावना रखी। प्रेरक शंकरलाल बडोला ने रूपरेखा रखी। मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रवासी अपनी जन्मभूमि से जुड़कर इसी प्रकार सहयोग देते रहें। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कावड़िया ने गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के राजनगर चातुर्मास करवाने हेतु राजनगर में भूखंड आवंटित करने की मांग की। राजनगर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भूपेश धोका, राजनगर महिला मंडल मुम्बई अध्यक्ष शोभा परमार ने विचार रखे। आभार ज्ञापन मंडल मंत्री राजेंद्र मेहता यशवंत चपलोत ने किया। संचालन प्रशांत कावड़िया भूपेश धोका ने किया। मंत्री राजेंद्र मेहता एवं प्रेरक शंकरलाल बडोला ने बताया कि तीसरे चरण में भोजनशाला में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन कर सम्मान पत्र भेंट किए।
लोकार्पणकर्ता मनोहरलाल पुष्पा देवी, अशोक जयश्री, विनोद मंजू, किशन मीना, चंद्रेश लीला, अंकित आंचल, अमित रिंकू, धीरज मिनि, भावेश दर्शन, रिद्धी, सिद्धि, अविराज, अविरा, कवीर, निर्मला देवेन्द्र चण्डालिया, दिव्या हितेश मुथा एवं वागरेचा परिवार राजनगर मुंबई के साथ जयश्रीदेवी वागरेचा की प्रेरणा रही। स्वामीवात्सल्य के लाभार्थी भंवरीबाई चन्दनमल, वालचन्द पुष्पादेवी, सुभाष मंजूदेवी, दूलहराज मीनादेवी, विमल वनिता, विजय निधि, विवान, निवान चण्डालिया परिवार राजनगर मुम्बई का विशेष सम्मान किया गया। व्यवस्थाओं को सुनियोजित तरीके से संपादित करने में मित्र मंडल मुंबई प्रवासी एवम राजनगरवासियों का योगदान रहा। मंडल परामर्शक अशोक वागरेचा के अनुसार भोजनशाला में ट्रस्टी के रूप में जुड़कर बाबूलाल परमार, चंद्रेश वागरेचा, बाबूलाल लोढ़ा, चुन्नीलाल मादरेचा, देवीबाई चपलोत, गणपतलाल दुग्गड़, इंद्रमल मेहता, जगदीशचंद्र महात्मा, इंद्रमल कोठारी, कुंदनमल बड़ौला, ईश्वरलाल चपलोत, कंचन देवी परमार, कुंदनमल चंडालिया, कलादेवी कोठारी, शंकरलाल धोका, मनोहरलाल चपलोत, मनोहरलाल वागरेचा, महावीर मेहता, मनोहरलाल लोढ़ा, महावीर लोढ़ा, नरोत्तमलाल संघवी, प्रशांत कावड़िया, प्रेमलता बोहरा, पुखराज परमार सेवाएं दे रहे हैं।

सुभाषचंद्र चंडालिया ने बताया कि पुखराज परमार, प्यारचंद लोढ़ा, प्रकाशचंद्र लोढ़ा, नमन बड़ोला, सुखलाल कच्छारा, मोहनलाल मेहता, सुरेश सोलंकी, फतेहलाल परमार, सुंदरबाई दुग्गड, रमेशचंद्र चपलोत, सागरमल मेहता, गणपतलाल चपलोत, विमल चंडालिया, विनय मेहता का मुख्य योगदान रहा। सुविधिनाथ प्रभु पेढ़ी अध्यक्ष बाबूलाल परमार व राजनगर जैन मित्र मंडल मुम्बई द्वारा भोजनशाला की परिकल्पना की गई थी।
कार्यक्रम अविस्मरणीय बनाने अध्यक्ष देवेन्द्र कावड़िया, मंत्री राजेन्द्र मेहता, पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल बड़ोला के साथ परामर्शक सुरेशचंद्र कावड़िया, इंद्रमल कोठारी, कोषाध्यक्ष राकेश बोहरा, वित्त सचिव गौतम परमार, सुरेश सोलंकी, नरेन्द्र महात्मा, विनय मेहता, महावीर लोढ़ा, देवेंद्र सोलंकी, प्रशांत कावड़िया, मनोहर चपलोत, निशांत कावड़िया, मनोज मेहता, किरण परमार, महेश सोलंकी, लोकेश मेहता, ललित कावड़िया, महावीर मेहता, हेमंत मेहता, सुनील हिरण, शैलेष दुग्गड, संजय बड़ोला, राकेश बड़ोला, चंद्रेश वागरेचा ,सागरमल मेहता, अनिल परमार, अभिषेक बाफना, अशोक कावड़िया, मनोहर वागरेचा, वालचन्द चंडालिया, अशोक वागरेचा, सुभाष चंडालिया, विनोद वागरेचा, दुलहराज चंडालिया, अंकित वागरेचा, विमल चंडालिया, अमित वागरेचा, विजय चंडालिया, महिला मंडल मुंबई की कार्यकारिणी के साथ अध्यक्ष शोभा परमार, मंत्री संध्या बड़ोला, कोषाध्यक्ष मंजू मेहता का योगदान रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
