Pratahkal-Maharashtra-electricity Bill

मुंबई । महावितरण बिजली ग्राहकों की ओर से दो महीनों के बिलों के बराबर की रकम बतौर जमानत रकम को छह हफ्तों में जमा करने की छूट दी गई है। इससे पहले जमानती रकम के तौर पर एक महीने के बिल के बराबर की रकम जमा करवाई जाती थी। बढ़ी हुई जमानत रकम से अब महावितरण को 7 हजार करोड़ रुपये कमाई होगी।
ग्राहकों को बिल भेजने के बाद यह बिल करीब आठ दिन में ग्राहकों तक पहुंचते हैं। इसके बाद बिल देर से भरे जाते हैं। यही वजह है कि जमानती रकम ली जाती है और दो महीने की रकम जमानत के तौर पर लेने के बाद लोग बिजली का बिल अदा करेंगे और समय पर करेंगे। महावितरण ने जमानत रकम में अपनी बढ़ोत्तरी के पीछे कुछ इसी तरह की सफाई दी है। दो महीनों की रकम लेने के लिये नियामक आयोग ने पहले ही अपनी मंजूरी दे दी है। इसी अनुसार अब जमानती रकम बढ़ाकर ली जा रही है।

Editorial

Editorial

Next Story