Sequel of The Kerala Story

द केरल स्टोरी : इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) । अदा शर्मा स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ऊंची उड़ान भर रही है। 10 दिनों में इसने 135 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के नाम विवाद जुड़े होने से लेकर एक खास दर्शक वर्ग में मूवी को लेकर काफी क्रेज है। 'द केरल स्टोरी' की सफलता से खुश होकर फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन एक बड़ा एलान किया है।
द केरल स्टोरी के लिए सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) की काफी तारीफ हो रही है । ऐसी स्टोरी लाइन पर फिल्म बनाने के लिए लोग उन्हें बहादुर रह रहे हैं। इसी बीच डायरेक्टर सुदीप्तो सेन का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है । 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर ने इंटरव्यू में फिल्म
(Film)
को लेकर एक बड़ा एलान किया है। सुदीप्तो सेन ने कहा कि 'मेरे पास कई सारी कहानियां हैं। जिसे मैं लोगों तक पहुंचाना चाहता हूं। द केरल स्टोरी को तारीफ मिलने के बाद आराम नहीं करना नहीं चाहता हूं। मै द केरल स्टोरी पर पिछले 7 साल से काम कर रहा हूं। मुझे पहले से अंदाजा था ये फिल्म हिट होगी।" सुदीप्तो ने आगे बताया कि कुछ निर्माता अब उन्हें द केरल स्टोरी का सीक्वल बनाने के लिए पैसे की पेशकश कर रहे है। उन्होंने कहा- “मैं बहुत खुश महसूस करता हूं, लेकिन मैं निश्चित रूप से गर्व और आत्मविश्वास से आगे नहीं बढ़ा हूं। मेरे पास बताने के लिए और भी कई कहानियां हैं। सुदीप्तो के बयान के बाद कयास लगने तेज हो गए कि शायद इस फिल्म का सीक्वल जल्द ही लोगों के सामने आए।


Editorial

Editorial

Next Story