✕
त्रयंबकेश्वर मंदिर में चादर चढ़ाने की घटना के बाद किया गया शुद्धिकरण
By EditorialPublished on
बीते 13 मई को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में रात के समय कुछ मुस्लिम युवक द्वारा त्रयंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में चादर चढ़ाने की कोशिश का मामला गर्म हो चुका है। इस बीच हिंदू (Hindu) संगठनों और भक्तों ने मंदिर को आज स्वच्छ किया।

x

मुंबई । बीते 13 मई को महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में रात के समय कुछ मुस्लिम युवक द्वारा त्रयंबकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में चादर चढ़ाने की कोशिश का मामला गर्म हो चुका है। इस बीच हिंदू (Hindu) संगठनों और भक्तों ने मंदिर को आज स्वच्छ किया। दरअसल कुछ युवक मंदिर की तरफ चादर लेकर तेजी से बढ़ रहे थे तभी सुरक्षाबल के रोकने के बाद पता चला कि ये युवक मंदिर में हरी चादर चढ़ाना चाहते हैं। इसके बाद हंगामा मच गया। मामला जब मंदिर से बाहर आया तो सोशल मीडिया पर चर्चा चली। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) भी अलर्ट हुई। हालांकि इसमें भी उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि यह सोची समझी राजनीति के तहत की जा रही है। वहीं बीजेपी (BJP) ने इस मामले पर हमलावर रूख लिया है। हालांकि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं और एसआईटी इसकी जांच कर रही है। अब तक 4 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया जा चुका है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि जो भी राज्य की शांति बिगाडेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
