Pratahkal - News - Live tableau of Shiva-Parvati marriage

निम्बाहेड़ा : आदर्श कॉलोनी (Adarsh Colony) स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर (Shri Siddheshwar Mahadev Temple) के पंचम पाटोत्सव पर श्री शिव महापुराण कथा में शिव पार्वती (Shiv Parvati) के विवाह एवं शिव बारात की जीवंत झांकी का आयोजन किया गया, जिसने कथा पांडाल में उपस्थित सैंकड़ों श्रद्धालु स्त्री-पुरुष को भाव विभोर कर दिया।
कथा का वाचन करते हुए श्री भागवत मर्मज्ञ पं. रुद्रदेव त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे भक्त जिनके मुख से शिव के नाम का उच्चारण सुनने को मिले उनके दर्शन मात्र से ही जीवन सफल हो जाता है। कथा के दौरान भगवान शिव-पार्वती के विवाह का प्रसंग भी आया । जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। शिव-पार्वती बने पात्र आकर्षक स्वरूप में सजकर आए, जिनके दर्शन कर भक्त निहाल हो गए।
Next Story