Pratahkal - News Update - Udyapan
मालपुरा : गुर्जर समाज की महिलाओं (Women of Gurjar community) की ओर से सप्तमी पर किए जाने वाले उपवास को लेकर समाज बंधुओं द्वारा उद्यापन समारोह (Ceremony) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जंग जीतेश्वर महादेव मंदिर लावा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समारोह में जिला परिषद सदस्य छोगालाल गुर्जर, पूर्व उप प्रधान गोपाल गुर्जर, लावा सरपंच कमल कुमार जैन, सूरज साहू ने अतिथि के रूप में शिरकत की। उद्यापन समारोह के तहत की गई सभी धार्मिक क्रियाओं का संपादन पंडित रघुनंदन दाधीच द्वारा करवाया गया।
Next Story