Pratahkal - News Update - Dr. Soumya
जयपुर : नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय (Municipal Corporation Greater Headquarters) पर ऑस्ट्रेलिया (Australia) से आए प्रतिनिधि मंडल ने ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर से मुलाकात (Appointment) की डॉ सौम्या (Dr Soumya) ने प्रतिनिधि मंडल का अभिवादन करते हुए निगम की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शहर की स्वच्छता के बारे में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की, इसके साथ ही डॉक्टर सौम्या ने प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संस्कृति, परंपराओं के बारे में भी बताया, प्रतिनिधिमंडल की सदस्य जोला मोट ने बताया कि जयपुर (Jaipur) एक बहुत ही सुंदर और स्वच्छ शहर है पूरी दुनिया में जयपुर की अपनी अलग पहचान है यहां आकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। डॉ. सौम्या ने प्रतिनिधिमंडल को भेंट स्वरूप संविधान की उद्देशिका प्रदान की। इस अवसर पर सीफार संस्था के प्रतिनिधि, ऑस्ट्रेलिया से आई वाटर फॉर वुमन फंड की प्रतिनिधि Jona mott एवं gomwari pincomb के साथ अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Editorial

Editorial

Next Story