Pratahkal - Jodhapur - Action by JDA squad
जोधपुर : राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर (Rajasthan High Court Jodhpur) के आदेशों की पालना में एवं सचिव जोधपुर विकास प्राधिकरण (Development Authority) के निर्देशानुसार जेडीए (JDA) दस्ते द्वारा बुधवार को डालीबाई मंदिर चौराहा से राजीव गांधी पुलिस थाना चौपासनी तक सड़क के दोनों ओर किए गए विभिन्न अतिक्रमणों को हटाया गया।
प्रर्वतन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि तहसीलदार जोन 3 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, से.नि. निरीक्षक भू-प्रबंध रूपाराम मेघवाल मय जेडीए दस्ते द्वारा डालीबाई मंदिर चौराहा से राजीव गांधी पुलिस थाना चौपासनी एवं राजीव गांधी पुलिस थाना चौपासनी से डालीबाई मंदिर चौराहा तक मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान दस्ते द्वारा मुख्य सड़क भाग एवं सर्विस रोड़ पर अवैध रूप से निर्मित छप्परें, केबिन, गन्ने की मशीनें, कण्डम गाड़िया, दुकानों के आगे रखे सामान हटवाया गया एवं अस्थायी दुकानें के अवैध निर्माण, साईन बोर्ड, कच्चे-पक्के निर्माण अवैध निर्माणों को हटाया गया। दस्ते द्वारा उक्त अतिक्रमणों को जेसीबी की सहायता से हटाया जाकर सड़क मार्ग को आवागमन हेतु सुचारू कर अतिक्रमण मुक्त किया गया। दस्ते द्वारा अतिकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि सड़क भाग में किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें ।
इसी प्रकार दस्ते द्वारा तहसीलदार जोन 2 सूरजपाल सिंह के निर्देशन में शताब्दी सर्कल से डालीबाई मंदिर चौराह वाया सांगरिया फंटा, डीपीएस चौराहा वापस डालीबाई मंदिर चौराहा से शताब्दी सर्कल तक मौका निरीक्षण करते हुए मुख्य सड़क भाग एवं सर्विस रोड़ में पड़े कण्डम गाडियां, लोहे की भारी एंगल एवं गाडर हेतु अप्रार्थियों को सख्त हिदायत दी गई कि उक्त अतिक्रमणों को स्वयं अपने स्तर पर मुख्य सड़क भाग एवं सर्विस रोड़ से हटा लेंवें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार हटाने की कार्यवाही की जायेगी ।

Next Story