✕
स्टेशन पर अकेले घूम रहा था 12 साल का बच्चा GRPF ने पूछा तो बोला- बालोतरा से किडनैप कर ले जा रहे थे
By EditorialPublished on
जोधपुर रेलवे स्टेशन (Jodhpur Railway Station) पर 12 वर्षीय बच्चे को अकेले घूमते देख जीआरपी (GRP) थानाधिकारी ने गश्त के दौरान उससे बात की तब बच्चे ने बताया कि वह बाड़मेर के बालोतरा निवासी है और उसे किसी ने अपहरण कर ट्रेन में बैठा दिया। वह मौका पाकर जोधपुर स्टेशन पर उतर गया। इस पर जीआरपीएफ (RPF) ने बालोतरा जीआरपी चौकी बालोतरा व पुलिस थाना बालोतरा एवं आरपीएफ चौकी बालोतरा में संपर्क किया बच्चे के परिजनों को सूचना दी इस पर परिजन जोधपुर के लिए रवाना हुए। थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि 12 वर्षीय नरेश पुत्र ह

x

जोधपुर : जोधपुर रेलवे स्टेशन (Jodhpur Railway Station) पर 12 वर्षीय बच्चे को अकेले घूमते देख जीआरपी (GRP) थानाधिकारी ने गश्त के दौरान उससे बात की तब बच्चे ने बताया कि वह बाड़मेर के बालोतरा निवासी है और उसे किसी ने अपहरण कर ट्रेन में बैठा दिया। वह मौका पाकर जोधपुर स्टेशन पर उतर गया। इस पर जीआरपीएफ (RPF) ने बालोतरा जीआरपी चौकी बालोतरा व पुलिस थाना बालोतरा एवं आरपीएफ चौकी बालोतरा में संपर्क किया बच्चे के परिजनों को सूचना दी इस पर परिजन जोधपुर के लिए रवाना हुए। थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि 12 वर्षीय नरेश पुत्र हरिराम बाडमेर के बालोतरा थाना क्षेत्र में रहता है। वह प्लेटफॉर्म (Platform) पर अकेले घूम रहा था। गश्त के दौरान उससे पूछताछ की तो वह सहमा हुआ था । कॉन्स्टेबल राजू सिंह व मुल्तानाराम ने बच्चे से तसल्ली से बात की तब बच्चा डरा हुआ होने के कारण रोने लगा। फिर उसे चॉकलेट देकर फिर से बात की तब उसने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढता है। सुबह अपने घर से दही लेने साइकिल पर निकला तब रास्ते में उसकी साइकिल की चैन खराब हो गईं। वह चैन ठीक कर रहा था तभी एक वेन में तीन युवक व एक युवती उसके पास आए और साइकिल सहित जबरदस्ती वैन में बैठा लिया । चारों उसे रेलवे स्टेशन बालोतरा पर जोधपुर के लिए आने वाली ट्रेन में बैठा दिया दो युवक वहीं से चले गए व एक महिला व एक पुरुष ने उसे ट्रेन में बैठ दिया। ट्रेन में बैठाने के बाद उसे एक चाकलेट खिलाकर पानी पिलाया जिसके बाद उसे गहरी नींद आ गई। यह सुन कर तत्परता से जीआरपी चौकी बालोतरा व पुलिस थाना बालोतरा एवं आरपीएफ चौकी बालोतरा में संपर्क कर बच्चे के संबंध में जानकारी दी। बच्चे के पिता हरिराम के मोबाइल नंबर लेकर हरिराम से संपर्क किया। बच्चे के गुम हो जाने के कारण उसके पिता व परिवार जन चिंता में थे।
Next Story
Related News
X

