Pratahkal - Jaipur - Sachin Pilot, Ashok

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) कांग्रेस (Congress) में चल रहे राजनीतिक संग्राम (Political war) के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। झुकेंगे नहीं। पार्टी भी नहीं छोड़ेंगे। खुद पायलट ने तो कुछ नहीं कहा, मगर उनके समर्थकों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि पार्टी उनके नेता को बाहर करती है तो उनके पास आगे का प्लान तैयार है।
अजमेर (Ajmer) से जयपुर (Jaipur) तक की जनसंघर्ष पैदल यात्रा को युवाओं एवं किसानों के मिले समर्थन से उत्साहित पायलट खेमा विधानसभा क्षेत्र और जिलास्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाने में जुट गया है। भ्रष्टाचार और सरकारी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मुद्दे पर युवाओं में गहलोत सरकार के प्रति नाराजगी से उत्साहित पायलट खेमे का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले तक गहलोत सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाए। यदि पार्टी कार्रवाई करती है तो अलग राजनीतिक दल बनाया जाए। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के मंत्रियों ने पायलट के खिलाफ मोर्चा खोला है। जलदाय मंत्री महेश जोशी ने ट्वीट कर कहा कि अत्यंत आश्चर्यजनक और खेदजनक है कि कुछ जिम्मेदार लोग अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार
(Corruption)
के आरोप लगा रहे हैं। अपनी ही सरकार पर आरोप लगाने से पहले उन्हें ये सोचना चाहिए था कि वे ये आरोप खुद नहीं लगा रहे हैं। आरोप लगाने वालों को यह अच्छे से पता है कि जब कभी भी भ्रष्टाचार की बात सामने आई है तो गहलोत हमेशा सच्चाई के साथ रहे हैं।
भाजपा ने सरकार को घेरा
भाजपा विधायक (BJP MLA) दल के नेता राजेंद्र राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि पायलट 19 महीने तक उपमुख्यमंत्री बने रहे तब यह मामला क्यों नहीं उठाया ।
निजामुद्दीन बोले- पायलट मजबूत स्तंभ, गुर्जरों के साथ जाट वोट बैंक को
उधर, पायलट गुर्जरों के साथ जाट वोट बैंक को भी साधने में जुटे हैं। पायलट ने गहलोत से नाराज चल रहे जाट नेताओं को एकजुट किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और कद्दावर जाट नेता नारायण सिंह ने पायलट को खुलकर समर्थन देते हुए कहा कि किसानों के हित के मुद्दे पर वह हर आंदोलन में उनके साथ हैं। नारायण सिंह अब जाट बहुल क्षेत्रों में पायलट के साथ दौरा करेंगे। मुकेश भाकर और रामनिवास गावड़िया जैसे युवा जाट विधायक जाट बहुल क्षेत्रों में युवाओं को पायलट के पक्ष में सक्रिय करने में जुटे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story