✕
टीचर ने की केजी के छात्र की पिटाई, मामला दर्ज
By EditorialPublished on
स्पेलिंग सही से न बोलने पर एक टीचर ने किंडरगार्टन छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी (Teacher thrashed KG student)। पुलिस ने प्राइवेट ट्यूशन क्लास ले रही आरोपित टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। भायंदर पुलिस थाने (Bhayandar Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भायंदर इलाके की है।

x

मुंबई । स्पेलिंग सही से न बोलने पर एक टीचर ने किंडरगार्टन छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी (Teacher thrashed KG student)। पुलिस ने प्राइवेट ट्यूशन क्लास ले रही आरोपित टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। भायंदर पुलिस थाने (Bhayandar Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भायंदर इलाके की है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्र टीचर के पास अंग्रेजी ट्यूशन लेने गया था। संडे और मंडे की स्पेलिंग ठीक से नहीं बोल पाने के कारण टीचर ने केजी के छात्र की बेंत से पिटाई कर दी। बच्चे को गंभीर चोटे आई और वह रोता हुआ घर पहुंचा।
- टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज
घटना की जानकारी मां को दी, जिसके बाद माता-पिता ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी और टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
