Pratahkal-Khetlaji Temple Pratishtha Mahotsav
सिरोही । सिरोही कांडला हाईवे पर स्थित पौराणिक खेतलाजी मंदिर का पंचदिवसीय जीर्णोद्धार प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधान आचार्य मुकेश व्यास के सानिध्य में प्रातः शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा एवं दिन भर मांगलिक कार्यक्रम संपादित कर यज्ञ पूर्णाहुति दी गई। सरपंच शिवराज सिंह देवड़ा ने बताया कि अंतिम दिन फले चुंदड़ी का आयोजन किया गया। जिसमें सिंदरथ सहित आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पूर्व सुबह ढोल नगाड़ों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर से सात राउंड पुष्प वर्षा की गई।
इससे पूर्व बुधवार रात्रि में विशाल भजन संध्या में गायिका गीता रेबारी ने भजनों की प्रस्तुति दी। देर रात्रि तक ग्रामवासी एवं श्रद्धालुओं की भीड़ भजनों का आनंद लेती रही। क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में रिया एंड पार्टी के नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई। संचालन नवरतन सोनी एवं सुरेश ने किया। मेला कमेटी के मोतीलाल भोपाजी, महिपाल सिंह, परीक्षित सिंह, दयाराम गर्ग, नारायण पुरोहित, जब्बरसिंह, पोपट घांची, कालूजी लोहार, वालाराम वागरी, हरिओम इवेंट्स के गोपाल राजपुरोहित आदि का सहयोग रहा।

Editorial

Editorial

Next Story