Pratahkal-JaipurHail fell with rain in Rajasthan
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में बुधवार को फिर बारिश और ओले गिरे। दोपहर करीब तीन बजे भरतपुर में जमकर बारिश हुई। शाम करीब 4.30 बजे दौसा में ओले गिरे। धौलपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बीते दो दिन से आंधी- बारिश के कारण राजस्थान के कई शहरों में पारा लुढ़क कर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर और गंगानगर एरिया में रात तक धूलभरी हवा चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तो आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाने और बूंदाबांदी या ओले भी गिर सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story