Pratahkal-Nitin Gadkari again received death threats
मुंबई । केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin GadkariNitin Gadkari) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें यह धमकी (Threat) भरा कॉल उनके नई दिल्ली निवास पर आया है। बार-बार मिल रही इन धमकियों से हड़कंप मच गया है। पुलिस (Police) मामले की जांच में जुट गई है। धमकी भरा कॉल उनके दिल्ली निवास (Delhi Residence) पर आया। इसके बाद मंत्री के कार्यालय से इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई।
पुलिस ने फिलहाल अनजान शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। इससे पहले दो बार नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। जनवरी और मार्च महीने में नागपुर
(Nagpur)
के उनके कार्यालय में लैंडलाइन नंबर पर फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्हें जान से मारने की धमकी की खबर न्यूज एजेंसी ने दी है।
दिल्ली पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने यह जानकारी दी कि मंत्री के दिल्ली आवास से जुड़े कर्मचारियों ने उन्हें धमकी दिए जाने की सूचना दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मिली हुई जानकारियों की सत्यता परखी जा रही है। जांच जारी है।
इससे पहले 14 जनवरी को नितिन गडकरी को धमकी भरे कॉल आए थे. तब नागपुर में उनके जनसंपर्क कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देते हुए उनसे 100 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। यह धमकी भरा कॉल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के नाम पर किया गया था। डेढ़ घंटे में तीन बार धमकियों से भरे फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद 21 मार्च को दूसरी बार धमकियों से भरा कॉल किया गया। अब यह कॉल नितिन गडकरी के नई दिल्ली निवास पर आया है।
Editorial

Editorial

Next Story